फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ कॉलेज में आज सजेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ कॉलेज में आज लगेगा रोजगार मेला
विज्ञापन

युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर, चार बहुराष्ट्रीय कंपनियां देंगी 300 नौकरियां
सात हजार से 11 हजार तक होगा चयनित अभ्यर्थी का वेतन
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। युवक-युवतियों को घर-द्वार पर रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सोमवार को नालागढ़ कॉलेज में मुहैया होगा। उच्चतर शिक्षा विभाग की राज्य मूल्यांकन एवं नवीन पहल इकाई सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन कर रही है। सुबह 10 बजे से आरंभ होने वाले इस मेले में बद्दी, परवाणू और हरियाणा के रोहतक की चार बहुराष्ट्रीय कंपनियां विभिन्न 300 पदों की भर्ती करेगा। यहां से चयनित युवाओं को 7000 से 11000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उच्चतर शिक्षा विभाग की राज्य मूल्यांकन एवं नवीन पहल इकाई के राज्य परियोजना अधिकारी शक्ति भूषण ने बताया कि रोहतक और बद्दी स्थित माइक्रोटर्नर, परवाणू की माइक्रोटेक और सिक्योर मीटर कंपनी, बद्दी की लीव गार्ड मेले में भाग लेगी। इच्छुक युवा निर्धारित स्थल में समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को दसवीं, जमा दो और आईटीआई प्रशिक्षित को अपने प्रमाण पत्र साथ अनिवार्य हैं। वहीं पैन कार्ड, बैंक खाते की कॉपी, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लानी होगी। नालागढ़ कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल रतन वर्मा ने कहा कि रोजगार मेले में नालागढ़, दिग्गल, बरोटीवाला और रामशहर कॉलेज के छात्र भी भाग लेंगे। वहीं आईटीआई, सीसे छात्र-छात्रा स्कूल के विद्यार्थी भी भाग लेंगे। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं-युवतियों से आह्वान किया कि वे रोजगार मेले का लाभ उठाएं और साक्षात्कार में भाग लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें