फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू से मणिमहेश के लिए लंगर, दवाईयां व कंबल से भरे चार कैंटर रवाना

विज्ञापन
manimahesh yatra
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। हर-हर महादेव लंगर सेवा समिति परवाणू सोमवार को मणिमहेश लंगर सेवा के लिए वार्षिक लंगर, दवाइयां और कंबल के साथ चार कैंटर परवाणू के सेक्टर स्थित हिम गिरि मंदिर से रवाना किए गए। समिति अध्यक्ष सुखदीप मौर ने यह जानकारी दी। मौर ने बताया कि पिछले 13 वर्षों से हर हर महादेव समिति परवाणू से मणि महेश से यथाशक्ति सेवा एकत्र कर मणि महेश के लिए भेजती रही है। सहायक आयुक्त एसपी जसवाल विशेष तौर पर शामिल रहे। समिति महासचिव संजय चौहान ने विशेष अतिथियों का स्वागत किया।

समिति की अन्य शाखाओं से आए सदस्यों ने समिति में कार्य करने वाले सेवादारों को मुख्य रूप से सम्मानित किया। उन्हें समिति की ओर से ट्रैक सूट भेंट किए। सुखदीप ने सेवादारों को सम्मानित कर कहा कि यह सेवादार समिति के लिए साल में एक माह तक मुफ्त सेवा करते आए हैं। सेवादारों की हिम्मत और हौसले से हर वर्ष समय से लंगर सामग्री और दवाइयां पहुंचाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मान समारोह के बाद पूजा-अर्चना की गई जबकि नगर परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, परवाणू ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान हरदीप बावा ने नारियल फोड़ कर जल चढ़ाया। इस अवसर पर पार्षद राजेश शर्मा, कैप्टन राजेंद्र ठाकुर, यशपाल ठाकुर, सोकृत, वीरेंद्र सहगल, हरमेल धीमान, मूल राज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें