फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड ने 19.80 लाख वसूलने के लिए जारी किए नोटिस

विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। विद्युत बोर्ड नालागढ़ ने बकाया बिजली बिलों को वसूलने के लिए सख्ती बरतने का फैसला लिया है। इसमें पहले नोटिस जारी किए जाएंगे और उसके बाद उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। विद्युत बोर्ड नालागढ़ के तहत ऐसे 666 उपभोक्ताओं की सूची तैयार की गई है जिन्होंने बिजली बिलों की अदायगी नहीं की है। इन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत उपमंडल नालागढ़ के तहत यह उपभोक्ता नालागढ़ शहर सहित राजपुरा और मंझौली क्षेत्र के हैं। इनसे विद्युत बोर्ड ने करीब 19,89,918 लाख रुपये वसूल करने हैं। उपभोक्ताओं के पास विद्युत बोर्ड के 1000 से लेकर 50,000 रुपये तक के बिल फंसे हुए हैं। विद्युत बोर्ड अगर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट देता है तो उन्हें रि-कनेक्शन की फीस भी अदा करनी पड़ेगी।
विद्युत बोर्ड नालागढ़ के तहत सब डिवीजन नालागढ़-1 और 2 आते हैं। इसके तहत 42 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं जिनमें 37 हजार घरेलू और 5 हजार कामर्शियल हैं। इसके अलावा कृषि और उद्योग विभाग के तहत 2000 बिजली कनेक्शन शामिल हैं। नालागढ़ शहर सहित राजपुरा और मंझौली में करीब 10 हजार घरेलू उपभोक्ता हैं जिनमें से 1273 उपभोक्ताओं ने बिल अदा नहीं किए हैं। एक बार जब कनेक्शन कट जाता है तो उपभोक्ता को बिजली के लिए बिल की अदायगी तो करनी ही पड़ती है, लेकिन साथ ही उसे रि-कनेक्शन फीस भी भरनी पड़ती है। विद्युत बोर्ड के एसडीओ बाबूराज ठाकुर ने कहा कि नोटिस के बावजूद बिल जमा न होने की सूरत में कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसलिए उपभोक्ता अपने बिल जमा करवाएं और रि-कनेक्शन की अतिरिक्त फीस के जंजाल से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें