सोलन।
क्षेत्रीय अस्पताल से दो फार्मासिस्ट बदलने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल में फार्मासिस्ट की कमी और बढ़ गई है। अस्पताल से कुछ दिनों पहले ही अस्पताल से दो फार्मास्स्टि के तबादले किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह दोनों फार्मासिस्ट की पदोन्न्त कर दूसरी जगह भेज दिया है। इन तबादलों के बाद अस्पताल में स्टाफ की कमी से समस्या और अधिक गंभीर होने वाली है। यहां आने वाले लोगों को मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल में फार्मासिस्ट के 11 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में यहां पर 6 फार्मासिस्ट ही तैनात थे। मरीजों की संख्या के चलते क्षेत्रीय अस्पताल में करीब 4-5 फार्मासिस्ट की आवश्यकता केवल कैजुअल्टी में हर समय रहती है। अस्पताल के डिस्पेंसरी में करीब 2 फार्मासिस्टों की जरूरत है। इसके अलावा 1-1 फार्मासिस्ट स्टोर और वीआईपी ड्यूटी के लिए होने चाहिए। इसके अलावा यदि डिस्पेंसरी में दवा वितरण के लिए अधिक काउंटर लगाने हों तो इसके लिए भी अतिरिक्त फार्मासिस्ट की जरूरत पड़ती है। अस्पताल में यदि कम से कम 8 फार्मासिस्ट हर समय उपलब्ध हों तभी यहां का काम सुचारू रूप से चल सकता है, लेकिन अब यहां केवल 4 फार्मासिस्ट रह गए हैं। जिससे अस्पताल का काम और अधिक प्रभावित होगा।
विज्ञापन
चिकित्सक और स्टाफ भी कम
सोलन का क्षेत्रीय अस्पताल पहले ही चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। करीब एक महीने पहले सोलन दौरे पर आए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने क्षेत्रीय अस्पताल को अतिरिक्त 10 चिकित्सक देने की घोषणा की थी, लेकिन यह भी अभी तक किसी भी डॉक्टर की तैनाती नहीं हुई है। अब फार्मासिस्टों के तबादले के बाद यहां स्टाफ की दिक्कत और बढ़ गई है। अस्पताल में सरकार डॉक्टरों के पद तो नहीं भर पाई है। अब फार्मासिस्ट के तबादलों का खामियाजा भी आम लोगों को भुगतना पड़ेगा।
6 फार्मासस्टि दे रहे हैं सेवाएं : गुप्ता
चिकित्सा अधीक्षक महेश गुप्ता ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में फार्मासिस्ट के 11 पद स्वीकृत हैं। इस समय यहां 6 फार्मासिस्ट सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से 2 का पदोन्नत होकर तबादला हो गया है।