फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद के विकास पर सरकार खर्च करेगी 263 करोड़ रुपये : सैजल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि आयुर्वेद बिना किसी दुष्प्रभाव के विभिन्न रोगों को समाप्त करने की पद्धति है। सरकार वित्त वर्ष 2018-19 में राज्य में आयुर्वेद के विकास पर 263 करोड़ रुपये खर्च करेगी। डॉ. सैजल शुक्रवार को जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र के भोजनगर में दो दिवसीय दुर्गा काली माता भोजनगर में चल रहे मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने भोजनगर में लगभग 16 लाख 68 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

उ न्होंने आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ भी किया। डॉ. सैजल ने भोजनगर में मैसर्ज पावंटा साहिब फूड कॉरपरेशन के शीत भंडारण गृह का निरीक्षण भी किया। इस कोल्ड स्टोर में 60 से 70 स्थानीय ग्राम वासियों को रोजगार उपलब्ध होगा। इसके निर्माण पर 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 2500 टन क्षमता वाले कोल्ड स्टोर में सब्जियों तथा सेब के भंडारण की सुविधा मिलेगी। कोल्ड स्टोर के संचालक इंद्रजीत, कर्मवीर सिंह तथा रविंद्र भट्टल ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए डॉ. सैजल को 51 हजार रुपये का ड्राफ्ट भेंट किया। डॉ. सैजल ने कहा कि आयुर्वेद विभाग द्वारा प्रदेश के सभी शहरों और गांवों में लोगों को श्रेष्ठ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। वर्तमान प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बनाएगी कि आयुर्वेद के विभिन्न आयामों के लाभ लोगों को प्राप्त हों। उन्होंने आयुर्वेदिक चिकित्सकों से आग्रह किया कि विभिन्न शिविरों के माध्यम से आमजन को ऋतुचर्या एवं उचित खानपान की जानकारी दें। इससे लोग स्वस्थ रहने के प्राकृतिक उपाय सीख सकेंगे। सहकारिता मंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में मेलों का विशेष महत्व है। ये जहां पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को मिलने-जुलने का अवसर प्रदान करते हैं वहीं सामाजिक समरसता एवं एकता को मजबूत भी करते हैं। खोपर से सेरी तथा भोजनगर-नेरी-टिक्करी सड़क को शीघ्र पक्का किया जाएगा। पूरे सोलन जिले के साथ-साथ कसौली विधानसभा क्षेत्र को भी विकास का आदर्श बनाया जाएगा। पंचायत प्राथा, नेरीकलां, भोजनगर और बनासर में विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। मेला समिति को ऐच्छिक निधि से 31 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की। इस अवसर पर आयोजित चिकित्सा शिविर में 300 से अधिक रोगियों की नि:शुल्क जांच की गई। शिविर में रोगियों के परीक्षण भी नि:शुल्क किए गए।

यह लोग रहे मौजूद
इस मौके पर जिप सदस्य मीना वर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष एवं गुलहाड़ी के प्रधान मदन मोहन मेहता, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंगला, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर, सचिव संजय ठाकुर, भोजनगर की प्रधान माला देवी, एसडीएम आशुतोष गर्ग, खंड विकास अधिकारी डॉ. प्रियंका वर्मा, आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. दिवाकर वर्मा, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिशाषी अभियंता सुमित सूद, बीएसएनएल के एसडीएओ परमजीत सिंह, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद गुप्ता, डॉ. प्रियंका, डॉ. आशा, डॉ. प्रवीण, सीडीपीओ सोलन पवन गुप्ता अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें