लोदीमाजरा (सोलन)। पंचायत गुलरवाला के तहत खालसा यूथ क्लब के सौजन्य से कडुवाना में कबड्डी टूर्नामेंट 25 नवंबर से शुरू होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश जीएमएस अध्यक्ष राजकुमार चौधरी करेंगे। क्लब के प्रधान प्यारा सिंह राणा ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में उत्तर भारत की 200 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। प्रधान प्यारा सिंह ने बताया कि क्लब समय-समय पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता है।