सोलन। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कंवर ने विस चुनाव के लिए स्थापित नियंत्रण कक्ष का सोमवार को शुभारंभ किया। यह नियंत्रण कक्ष हर समय कार्यरत रहेगा और यहां स्थापित विभिन्न दूरभाष न बरों पर लोग चुनाव से संबंधित शिकायतें कर पाएंगे। लोग टोल फ्री नंबर- 1800-180-8566 पर शिकायतें कर सकते हैं। इसके अलावा 01792-221161 और टोल फ्री नंबर-1950 पर भी किसी भी समय शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।