फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: निचला नंगल गांव में सड़क निर्माण के लिए दिए 10 लाख

विज्ञापन
नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा विकास कार्य का निरीक्षण करते हुए। संवाद
विज्ञापन
नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने किया विकास कार्याें का निरीक्षण
विज्ञापन

लूहंड खड्ड में भूमि कटाव रोकने को जारी किए आठ लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। विधायक हरदीप बावा ने क्षेत्र के विकास कार्याें का निरीक्षण किया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी, बीबीएनडीए के कर्मचारियों के साथ पंचायत प्रतिनिधि भी साथ मौजूद रहे। विधायक ने टेंडर प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि गोल जमाला पंचायत के नंगल निचला गांव में एससी बस्ती की सड़क और मुख्य सड़क के लिए 10 लाख रुपये, ग्राम पंचायत घोलोवाला के कुलाड़ी गांव के लिए व लूहंड खड्ड में भूमि कटाव की रोकथाम के लिए आठ लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। करसौली पंचायत के गुलरवाला में सड़क के साथ-साथ कच्चे नाले को पक्का करने के लिए 17 लाख और करसोली में सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख रुपये की मंजूरी दी है। उन्होंने पंचायत में चल रहे दूसरे कार्याें को जल्द पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता राज कुमार, जेई लाल चंद, बीबीएनडीए के जेई पुष्पेंद्र राणा, घोलोवाल के प्रधान दर्शन सिंह, पूर्व प्रधान विजय कुमार, शीतल सिंह, जसवीर सिंह, तेलू राम, अकबर, अनमोल राणा व दर्शन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें