फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Snowfall: ऊपरी शिमला में बर्फबारी और राजधानी में ओलावृष्टि से थमे वाहनों के पहिये

Mon, 06 Jan 2025 09:15 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और राजधानी के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सोमवार शाम यातायात की रफ्तार थम गई। कुफरी, नारकंडा समेत ऊपरी शिमला के कई इलाकों में बर्फबारी के कारण सोमवार शाम को यातायात व्यवस्था ठप हो गई।
विज्ञापन
कुफरी में सैलानियों की गाड़ियों को धक्का मारते हुए पुलिस के जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला जिले के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और राजधानी के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सोमवार शाम यातायात की रफ्तार थम गई। ऊपरी शिमला के लिए कुफरी में फिसलन होने के कारण वाया बसंतपुर बसें भेजी गईं। इसके अलावा टुटू में भारी ओलावृष्टि के बाद नेशनल हाईवे शिमला-मंडी पर शाम के वक्त यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन


राजधानी में सोमवार दोपहर तक मौसम साफ रहा लेकिन शाम होने तक अचानक मौसम ने करवट ले ली और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। कुफरी, नारकंडा समेत ऊपरी शिमला के कई इलाकों में बर्फबारी के कारण सोमवार शाम को यातायात व्यवस्था ठप हो गई। कुफरी में सड़क पर फिसलन के कारण रामपुर जाने वाले वाहनों को वाया बसंतपुर भेजा गया। एचआरटीसी ने भी एहतियात के तौर पर सोमवार शाम रामपुर, किन्नौर जाने वाली बसें वाया बंसतपुर रवाना कीं। बर्फबारी जारी रहने पर मंगलवार सुबह ऊपरी शिमला के लिए वाहनों की आवाजाही ठप रह सकती है।

शिमला शहर के साथ लगते टुटू में भी सोमवार शाम अचानक भारी ओलावृष्टि से सफेद चादर बिछ गई। इससे एनएच 205 पर ढांडा से लेकर हीरानगर तक शाम के समय यातायात बाधित हुआ। सड़क पर फिसलन होने के कारण देर शाम तक लंबा जाम भी लगा रहा। शहर में देर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। अचानक शीतलहर बढ़ने से राजधानी में फिर ठिठुरन बढ़ गई है। शिमला शहर में देर रात तक सभी सड़कें और रास्ते बहाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फबारी देखने उमड़े सैलानी
कुफरी में सोमवार को सैकड़ों सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर मस्ती भी की लेकिन शाम के समय सड़क पर बर्फ जमने के कारण पर्यटक फंस गए। बर्फ में गाड़ियां स्किड होने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई। इसकी सूचना मिलते ही एसपी रतन सिंह नेगी की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सैलानियों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इस दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के 200 सैलानियों को सुरक्षित निकाला गया।

पुलिस के सरकारी वाहन और हायर की गई बोलेरो कैंपर की मदद से सैलानियों को सुरक्षित उनके होटल तक पहुंचाया है। सैलानियों की गाड़ियों को पुलिस ने धक्के मार कर सड़क के किनारे खड़ा कर दिया है। मंगलवार को मार्ग खुलने के बाद सभी वाहनों को सैलानियों के सुपुर्द किया जाएगा। इसके अलावा ठियोग की ओर से आ रही एचआरटीसी की दो बसें भी कुफरी में बर्फ के बीच फंस गई। दोनों बसों में करीब 50 सवारियां बैठी थीं। सभी सवारियों को पुलिस ने बोलेरो कैंपर के जरिये ढली तक पहुंचाया। इसके बाद बसों के जरिये सभी लोग अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। एएसपी रतन सिंह नेगी ने बताया की सूचना मिलते ही सभी सैलानियों और लोगों सुरक्षित निकाल लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें