फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विपक्ष ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व नारी शोषण के मुद्दों पर संसद में जमकर घेरा

विज्ञापन
पीएमश्री कन्या पाठशाला पांवटा साहिब में युवा संसद सदन के दौरानसवालों का जबाब देते सता पक्ष: स
विज्ञापन
विपक्ष ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और नारी शोषण के मुद्दों पर संसद में जमकर घेरा
विज्ञापन

पीएमश्री कन्या स्कूल पांवटा साहिब में अंतर सदन स्तर युवा संसद कार्यक्रम आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में अंतर सदन स्तर पर युवा संसद कार्यक्रम की प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ व अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम खंतवाल की ओर से की गई। युवा संसद में सता पक्ष और विपक्ष के बीच सदन में सवाल-जबाब के दौरान खूब गर्मागर्मी होती रही

कार्यक्रम राजनीति शास्त्र की प्रवक्ता रचना गुलेरिया के निर्देशन में तैयार किया गया। इसमें छात्राओं ने पक्ष विपक्ष की भूमिका निभाते हुए दोनों सदनों को बहुत अच्छी तरह से प्रस्तुत किया। विपक्ष की ओर से पुरजोर तरीके से बेरोजगारी का मुद्दा, भ्रष्टाचार व नारी शोषण समेत विभिन्न मुद्दों पर प्रश्न किए गए। सत्ता पक्ष के मंत्रियों की ओर से उनका बखूबी उत्तर दिया गया। हालांकि कुछ सवालों के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सांसदों ने जमकर बवाल भी किया।
विज्ञापन


सभापति की ओर से संसद में पहलगाम हमले में मारे गए लोगों व ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवान, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए मृतकों तथा हिमाचल प्रदेश मंडी में आपदा-बाढ़ में जान गंवाने वाले मृतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गईं। सभापति ने यह निर्णय लिया कि प्रत्येक सांसद अपने एक दिन का वेतन हिमाचल प्रदेश सरकार को आपदा राहत कोष में देगा।
विज्ञापन


स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम खंतवाल ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यालय में हर वर्ष आयोजित किए जाते हैं। राजनीति विज्ञान की छात्राएं कुमारी नंदिनी, कुमारी निकिता और राधिका ने बताया कि हम इस तरह से कार्यक्रम करके जो प्रायोगिक ज्ञान अर्जित करते हैं उसे हमें पढ़ाई में भी काफी सहायता मिलती है। इस दौरान पीएमश्री कन्या पाठशाला पांवटा साहिब स्कूल के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें