संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय नौहराधार के रेड रिबन क्लब ने एनएसएस और रेंजर्स एवं रोवर्स इकाई के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। कार्यक्रम में प्राचार्या प्रो. संगीता झगटा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में नेहा, भाषण प्रतियोगिता में समृद्धि और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में निकिता प्रथम स्थान पर रहीं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए युवा शक्ति और सामाजिक जागरूकता से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का आयोजन और समन्वय सहायक प्राध्यापक धरम नेगी ने किया।-