फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: युवाओं ने नाहन चौगान में की साफ-सफाई

विज्ञापन
नाहन चौगान मैदान से पत्थर उठाते एनएसयूआई कार्यकर्ता एवं अन्यु युवा। संवाद
विज्ञापन
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अकादमी के युवाओं के साथ छेड़ा अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। खेल मैदान चौगान की दशा सुधारने के लिए मंगलवार सुबह दर्जनों युवा मैदान में उतरे। सिरमौर फुटबाल संघ के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और हिम फिजिकल अकादमी के युवाओं ने चौगान मैदान की सफाई और मरम्मत की। युवाओं ने मैदान से कचरे को उठाया और ट्रैक को समतल किया।
लंबे अर्से से मैदान बदहाल था। नगर परिषद यहां मेले आयोजित कर कमाई तो खूब कर रही है, लेकिन मैदान की दशा सुधारने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। हाल ही में यहां स्टेपको सिरमौर उत्सव का आयोजन हुआ। नगर परिषद की कमाई भी खूब हुई, लेकिन झूलों और दुकानों के लिए खोदे गड्ढों ने मैदान को नुकसान पहुंचाया। उस दौरान हुई भारी बारिश से मैदान दलदल में बदल गया और असमतल हो गया। इससे युवाओं को खेलों की तैयारी और पुलिस व सेना भर्ती के लिए अभ्यास करने में दिक्कत पेश आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते युवाओं ने चौगान मैदान में सफाई अभियान चलाकर गंदगी उठाई और उसे एक जगह ठिकाने लगाया। इस मौके पर सिरमौर फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव सोलंकी, समाजसेवी योगेश ठाकुर और एनएसयूआई के अध्यक्ष मनदीप ठाकुर समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें