फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग शक्ति से कोरोना को मात देने का संकल्प 16-19-50

विज्ञापन
पच्छाद की विधायक रीना कश्यप योग दिवस पर अनुलोग-विलोम करती हुई। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन/ पांवटा साहिब (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नाहन और पांवटा साहिब में घर-घर योग किया गया। योग और प्राणायाम से लोगों ने कोरोना को मात देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में योग की ऑनलाइन कक्षाएं भी चलीं। जबकि कुछ स्थानों पर सामूहिक रूप से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए योग और प्राणायाम किया गया।
विज्ञापन

पांवटा विस क्षेत्र के पूर्व विधायक सुखराम चौधरी ने अपने परिजनों के साथ अपने घर के परिसर में योगा किया। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। योगा करने से तनाव और डिप्रेशन जैसी मानसिक स्थिति से भी छुटकारा पाया जा सकता है। डीएवी स्कूल पांवटा के प्राचार्य वीके लवानिया, शारीरिक शिक्षा के अध्यापक गुरबचन सिंह तथा स्टाफ ने ऑनलाइन मीट द्वारा विद्यार्थियों सहित योग किया।
एसवीएम स्कूल की प्रिंसिपल आरती पराशर ने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों ने योग किया। सीसे स्कूल पांवटा साहिब की एनएसएस छात्राओं ने भी योग दिवस पर जागरूकता का संदेश दिया। कन्या स्कूल के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार तथा प्रभारी प्रतिभा पांडे ने भी योग करने का संदेश दिया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक (छात्र) पाठशाला तारूवाला के शिक्षकों व एनएनएस के छात्रों ने अपने परिवार सहित उचित दूरी और मास्क पहन कर इस बारे में अपने-अपने घर पर ही योग दिवस मनाया। प्रधानाचार्य दीप चंद शर्मा और एनएनएस प्रभारी नरेश शर्मा के आह्वान पर सभी शिक्षक व छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

स्वयंसेवकोें की ओर से सोशल मीडिया पर विडियो व फोटो से जन मानस को यह संदेश देने की कोशिश की गई कि कोरोना को अगर हराना है तो योगा से अपने आप को चुस्त व तंदरुस्त रखें। वहीं, पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग और ब्लॉक अध्यक्ष पांवटा कांग्रेस आश्विन शर्मा ने भी घर पर ही योग किया। पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने भी घर पर योग किया। इसके अलावा नाहन क्षेत्र में भी विभिन्न स्थानों पर वर्चुअल योग कक्षाएं चलीं। माता पदमावती नर्सिंग कॉलेज की 95 छात्राओं ने ऑनलाइन योग कर कोरोना को मात देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

उधर, शिलाई में भी ऑनलाइन योग कक्षाएं चलीं। एनएसएस के स्वयंसेवियों ने भी इसमें बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें