फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सालवाला को हराकर यमुनानगर ने जीता 10वां ओपन वॉलीबॉल कप

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता को 21 हजार और उपविजेता को 11 हजार रुपये
विज्ञापन

हिमाचल समेत चार राज्यों की 22 टीमों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा


संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। पांवटा साहिब के सीमांत क्षेत्र भगानी में नवयुवक मंडल ‘एकता की जंग’ की ओर से आयोजित 10वें ओपन वॉलीबॉल कप का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में यमुनानगर की टीम ने सालवाला को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में सिरमौर के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा की 22 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने रोमांचक मुकाबलों में बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में भगानी पंचायत के उपप्रधान जमील अहमद और समाजसेवी हनीश खान मुख्य अतिथि रहे। जमील अहमद ने कहा कि दूरदराज क्षेत्र में खेल प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने क्लब की ओर से नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम की भी सराहना की। इस मौके पर क्लब सचिव रफीक अहमद, मासूम अली, जावेद अली, आशु, खुर्शीद, साहिल, समर, तासीम, हरमिंदर सिंह, इस्लाम, सोहल, अनु, सोहिब, इलियास, नसीम, शगुन, पाली राम, लतीफ, रोहिल और नसीब खान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें