फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में उद्यमिता विकास पर छात्रों का किया ज्ञानवर्धन

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के वाणिज्य विभाग और आईक्यूएसी के तत्वाधान और हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग के सहयोग से कॉलेज में उद्यमिता विकास.., पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि महाप्रबंधक उद्योग रचित शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने रोजगार से संबंधित कई विषयों पर छात्रों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के 57 छात्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. देवराज शर्मा, डॉ. विवेक नेगी, डॉ. रवि कांत, डॉ. गोपाल भारद्वाज और अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें