सराहां (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय सराहां में कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल और इन्क्यूबेशन सेंटर के सहयोग से बुधवार को जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन आरएएमपी योजना के तहत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र, उद्योग विभाग के सहयोग तथा द प्लैनेट एजुकेशन सोसायटी पांवटा साहिब के समन्वय से किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और विद्यार्थियों को उद्यमिता, स्वरोजगार, स्टार्टअप तथा सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के अवसरों के प्रति जागरूक करना रहा। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया, स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्ध सहयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र सिरमौर के विस्तार अधिकारी जितेंद्र, रोजगार कार्यालय सराहां के निशी कांत तथा द प्लैनेट एजुकेशन सोसायटी के हर्ष कुमार, माम राज और राजेश कुमार सहित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गुलशन कुमार धीमान मौजूद रहे। कार्यशाला में 110 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।