फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विद्यार्थियों ने सीखीं पर्यटन व्यवसाय की बारीकियां

विज्ञापन
बड़याल्टा में मानव हिल रिजार्ट के भ्रमण पर पहुंचे दीदग स्कूल के बच्चे। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
संगड़ाह। हरिपुरधार के समीप बड़यालटा स्थित मानव हिल रिजॉर्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दीदग के पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी विषय के विद्यार्थियों के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हो गई। कार्यशाला में स्कूल के 36 विद्यार्थियों ने पर्यटन और आतिथ्य का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। विद्यार्थियों को हाउसकीपिंग, कैटरिंग, कुकिंग, टेंटिंग और रिसॉर्ट की साफ-सफाई व्यवस्था से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी गई। उन्हें रूम सर्विस सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रैक्टिकल अनुभव भी कराया गया। रिजॉर्ट के प्रबंध निदेशक मेलाराम शर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़ाकर पर्यटन व्यवसाय को रोजगार के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी के वोकेशनल शिक्षक विक्रांत समाईक, शारीरिक शिक्षक ओम प्रकाश, अंग्रेजी प्रवक्ता मनोज कुमार, बायोलॉजी प्रशिक्षक बृजेश पाल, फिजिक्स प्रवक्ता पूजा शर्मा और सेवादार श्यामा देवी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें