फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आदर्श विद्यालय के निर्माण और नशे की चुनौती पर हुआ मंथन

विज्ञापन
डाइट नाहन कार्यशाला के दौरान विभिन्न स्कूलों से आए मुखिया। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन के तत्वावधान में आयोजित विद्यालय प्रमुखों की पांच दिवसीय नेतृत्व एवं प्रबंधन कार्यशाला के दूसरे दिन आदर्श विद्यालय के निर्माण और शिक्षा व्यवस्था के समक्ष उभरती चुनौतियों पर गहन मंथन हुआ। कार्यशाला में जिले के विभिन्न शिक्षा खंडों के 70 विद्यालय प्रमुख भाग ले रहे हैं।

प्रात:कालीन सत्र में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनोरा के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने आदर्श विद्यालय की रूपरेखा विषय पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि आदर्श विद्यालय के निर्माण के लिए उसकी कार्य-संस्कृति को समझने के साथ विद्यार्थियों की भावनाओं, जरूरतों और परिस्थितियों को जानना बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रमुख शैक्षणिक विचारकों के सिद्धांतों को विद्यालय प्रबंधन में व्यावहारिक रूप से लागू करने के तरीके भी साझा किए। उन्होंने कहा कि सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण और प्रभावी प्रबंधन से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।
विज्ञापन


दोपहर बाद के सत्र में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब के प्रधानाचार्य एमआर वर्मा ने विद्यालयों के समकालीन मुद्दे एवं उनका समाधान विषय पर चर्चा की। उन्होंने किशोरों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, अनुशासनहीनता और बदलते सामाजिक परिवेश से पैदा हो रही चुनौतियों को गंभीर विषय बताया। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए उनके मूल कारणों को समझना और विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है। केवल अनुशासनात्मक कार्रवाई के बजाय संवाद, मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण के माध्यम से स्थायी समाधान तलाशने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


कार्यशाला के अंत में आयोजित समूह चर्चा में विद्यालय प्रमुखों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने-अपने विद्यालयों में अनुशासन बनाए रखने, विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण विकसित करने के लिए किए जा रहे नवाचारों और सफल प्रयासों के अनुभव साझा किए। इस अवसर पर जिला समन्वयक डॉ. आईडी राही भी मौजूद रहे।-

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें