फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: निबंध लेखन में अंकित, भाषण में चिराग ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी पखवाड़ा के तहत नाया में हुईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। आदर्श युवा विकास नवयुवक मंल लाणी (नाया) पंचायत नाया-पंजोड़ की ओर से हिंदी पखवाड़ा 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र नाहन और राजकीय माध्यमिक पाठशाला नाया के सहयोग से विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान युवक मंडल के पदाधिकारी प्रकाश ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए कहा कि मातृभाषा हिंदी हमारी संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। मुख्याध्यापक केवल राम ने हिंदी के महत्व, विकास, संस्कृति से उसके गहरे संबंध और राष्ट्रीय पहचान में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवक मंडल का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कविता पाठ प्रतियोगिता में रिदिका, आदित्य, दिव्यांशी, निबंध लेखन में अंकित, परिंजल, समर शर्मा, भाषण प्रतियोगिता में चिराग, अंकित, परिंजल, पोस्टर प्रतियोगिता में रिया कन्यायल, सलोनी, अर्चना कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर युवक मंडल के उपाध्यक्ष दौलत राम, सचिव राजेश कुमार, युवा सलाहकार प्रकाश, दया राम, दिनेश कुमार, प्रताप सिंह, मनोज कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें