फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: महिला सशक्तीकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को मिलेगा सम्मान, 31 दिसंबर तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
-महिला विकास प्रोत्साहन योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश सरकार करेगी सम्मानित
विज्ञापन


-स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा और कला-संस्कृति के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति व संस्थाएं कर सकेंगे आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। महिला सशक्तीकरण और महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रदेश सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर सम्मानित करेगी। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन योजना-2013 के तहत पात्र व्यक्तियों और संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक आवेदक 31 दिसंबर, 2026 तक हिमसेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सिरमौर के जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत पिछले पांच वर्षों के दौरान महिलाओं के विकास और सशक्तीकरण के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संगठनों को सम्मानित किया जाता है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवाओं तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ हिमाचल प्रदेश के 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के मूल निवासी पात्र व्यक्तियों और योग्य संस्थाओं को दिया जा सकता है। आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार हिमसेवा पोर्टल के माध्यम से करना होगा। इसके बाद प्राप्त आवेदनों और संबंधित दस्तावेज का जिला स्तर पर सत्यापन किया जाएगा। उपायुक्त की संस्तुति के बाद पात्र मामलों को आगामी कार्रवाई के लिए निदेशालय भेजा जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि विभाग की ओर से प्रतिवर्ष इस योजना के माध्यम से महिला कल्याण और सशक्तीकरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित किया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं के विकास के लिए समाज में किए जा रहे उत्कृष्ट प्रयासों को पहचान देना और अन्य लोगों एवं संस्थाओं को भी इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

उन्होंने पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं से निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन करने का आग्रह किया है। योजना की पात्रता, दिशा-निर्देश और आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट wcd.hp.gov.in पर उपलब्ध है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें