फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर की टीम ने लाहौल-स्पीति को 211 रन के बड़े अंतर से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
-कप्तान आस्थान ने बनाए 109 रन, 17 रन देकर पांच विकेट झटके
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। चंडीगढ़ में खेली जा रही अंडर-19 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सिरमौर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लाहौल-स्पीति को एकतरफा मुकाबले में 211 रन के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिरमौर ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 243 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

टीम की कप्तान आस्था ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 109 गेंदों में 106 रन बनाए। उनकी इस शतकीय पारी में 16 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं वंशिका चौहान ने 46 और रवि ने 21 रन का योगदान दिया। लाहौल-स्पीति की ओर से गेंदबाजी में लावण्या, नेहा और सांची ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि सानिया और मोनल को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन


243 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाहौल-स्पीति की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और पूरी टीम महज 32 रन पर सिमट गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। सिरमौर की ओर से गेंदबाजी में भी कप्तान आस्था ने कमाल दिखाते हुए 17 रन देकर 5 विकेट झटके। वंशिका चौहान ने 3 विकेट और स्वास्तिका कंवर ने 1 विकेट हासिल किया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए कप्तान आस्था को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


टीम के कोच गोपाल सिंगटा ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत उनकी कड़ी मेहनत और टीम वर्क का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें