फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हेरोइन तस्करी मामले में महिला की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत बोली - नशे के मामलों में सख्ती जरूरी, समाज के हित सर्वोपरि
विज्ञापन

छापे में 9 ग्राम हेरोइन और 14 हजार रुपये किए थे बरामद, आरोपी महिला न्यायिक हिरासत में
आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में रही हैं संलिप्त

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पांवटा साहिब में हेरोइन तस्करी के मामले में अदालत ने आरोपी महिला की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। विशेष न्यायाधीश कपिल शर्मा की अदालत ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। ऐसे मामलों में सख्ती जरूरी है।
पुलिस ने 12 जून, 2025 को वार्ड नंबर-10 में एक घर में छापा मारा। तलाशी के दौरान घर में रखे दीवान के भीतर एक पर्स से 9 ग्राम हेरोइन (स्मैक) और 14 हजार रुपये नकदी बरामद की। इस मामले में पुलिस ने चार बच्चों की मां को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि महिला घर से ही हेरोइन बेचने का कारोबार चला रही थी।
विज्ञापन

करीब आठ महीने बाद आरोपी महिला ने अदालत में दूसरी बार जमानत अर्जी दाखिल की। महिला ने दलील दी कि उसके बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है, इसलिए उसे जमानत दी जाए। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में संलिप्त रही है। ऐसे में केवल चालान पेश हो जाना परिस्थितियों में बड़ा बदलाव नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन

अदालत ने कहा कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता महत्वपूर्ण है, लेकिन उसे समाज के व्यापक हित और कानून व्यवस्था के साथ संतुलित करना जरूरी है। इसके चलते अदालत ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। फिलहाल आरोपी महिला न्यायिक हिरासत में है और मामले को ट्रायल के लिए तय कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें