फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पच्छाद क्षेत्र में टारिंग न होने से सड़कें बदहाल, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
डूंगाघाट-बागथन, बनाड़-गागल शिकोर और धरयार-नारग-मरयोग सड़क की स्थिति खराब
विज्ञापन


बजट के बावजूद भी ठेकेदार ने शुरू नहीं किया कार्य, लोक निर्माण मंत्री से मिलेंगे ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली डूंगाघाट-बागथन, बनाड़-गागल शिकोर और धरयार-नारग-मरयोग सड़क की हालत टारिंग न होने से खराब हो रही है। इन सड़कों पर वाहन चलाना जोखिम भरा हो रहा है। इसके चलते ग्रामीणों में रोष है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही टारिंग कार्य शुरू नहीं किया गया तो संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। ग्रामीणों के मुताबिक गर्मी के मौसम में टारिंग का कार्य शुरू होना था, लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी कार्य शुरू नहीं किया गया। इन सभी सड़कों पर टारिंग के लिए पैसा भी स्वीकृत है।
विज्ञापन


बजगा पंचायत प्रधान मानसिंह, बागथन पंचायत के उपप्रधान अनूप कुमार, राजकुमार शर्मा नागेंद्र शर्मा, देशपाल ठाकुर, नारग पंचायत के पूर्व प्रधान बीडी शर्मा और नारग पंचायत समिति सदस्य आशीष शर्मा ने बताया कि बजट होने के बावजूद भी ठेकेदारों की ओर से अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया है। इसके चलते लोगों को आवागमन और किसानों को नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कतें झेलनी पड़ रहीं हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि इस मामले को लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण मंत्री से मिलेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से आग्रह किया कि यदि कोई ठेकेदार काम देरी से करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाए और निविदाएं लगाकर दूसरे ठेकेदार को काम सौंपा जाए।
विज्ञापन


विभाग के अधिशासी अभियंता डीएस कोंडल ने बताया कि ठेकेदार से पत्राचार किया जा चुका है। टारिंग के कार्य को जल्द शुरू करवाकर लोगों को सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें