पुलिस ने मकान से तीन लीटर कच्ची शराब पकड़ी
सराहां। पच्छाद पुलिस ने एक रिहायशी मकान से तीन लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने ओम प्रकाश निवासी शेर शोग के रिहायशी मकान में रसोईघर से प्लास्टिक कैनी के अंदर 3 लीटर शराब बरामद की है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना पच्छाद में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद