पुलिस ने दुकान से बरामद की 10 बोतल देसी शराब
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के तहत मोगीनंद क्षेत्र में पुलिस ने एक दुकान पर दबिश देकर 10 बोतल देसी शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि पुलिस को काफी समय से इस दुकान में अवैध शराब का धंधा चलने की शिकायतें मिल रहीं थीं। लिहाजा, पुलिस ने दुकान के मालिक गगन सिंह निवासी गांव मोगीनंद, जिला सिरमौर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। सिरमौर पुलिस नशे के अवैध कारोबार को लेकर काफी गंभीर है।
-संवाद