फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विलाराउंड सैरगाह में जंगली सुअरों का हमला, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ युवक, हादसा टला
विज्ञापन

लोगों की सुरक्षा प्रबंध को लेकर उचित कदम उठाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विलाराउंड सैरगाह में वीरवार सुबह सैर करने गए युवक पर जंगली सुअरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को घर भेज दिया गया।
घायल युवक शुभम शांडिल्य निवासी छोटा चौक ने बताया कि वह रोजाना की तरह दोस्तों के साथ सैर के लिए विलाराउंड गया था। सुबह करीब 9 बजे अचानक जंगली सुअरों का एक झुंड वहां आ गया और उस पर हमला कर दिया। इससे उसे चोटें आईं। शुभम ने बताया कि विलाराउंड शहरवासियों के लिए सैर, योग और व्यायाम का प्रमुख स्थल है। पिछले कुछ समय से यहां जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि यहां पहले भी कई बार तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिल चुकी है और अब जंगली सुअरों के आने से लोगों में भय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज ने बताया कि वह शुभम के साथ ही सैर कर रहे थे। तभी सुअरों के झुंड ने हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि विलाराउंड में सुबह-शाम ही नहीं, बल्कि दिनभर लोग सैर करने आते हैं, जिनमें छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी होते हैं। ऐसे में जंगली जानवरों के अचानक हमले से बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने सरकार और विभागों से मांग की कि विलाराउंड सैरगाह के रास्तों के साथ जाली लगाई जाए, ताकि जंगली जानवरों की आवाजाही रोकी जा सके। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से और प्रभावी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें