फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: एफसीआई ने 50 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाए गेहूं के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर जिले के गेहूं उत्पादकों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने गेहूं खरीद मूल्य में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। बैसाखी के तुरंत बाद भारतीय खाद्य निगम 15 अप्रैल से पांवटा अनाज मंडी केंद्र में गेहूं की खरीद शुरू करेगा। इस बार किसानों को 1975 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिलेगी। पिछले वर्ष 1925 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं के हिसाब से गेहूं खरीदा गया था।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते पिछली बार रिकॉर्ड करीब चार करोड़ रुपये का गेहूं पांवटा केंद्र में स्थानीय किसानों ने बेचा था। इस बार भी पांवटा साहिब दून वैली में गेहूं की फसल बेहतरीन है। बता दें कि सिरमौर के पांवटा साहिब में गेहूं की बंपर फसल तैयार होती है।
ज्यादातर स्थानीय गेहूं हरियाणा की मंडियों में पहुंचता था क्योंकि वहां पर आढ़ती अच्छे दामों पर गेहूं खरीदते हैं। पिछले सीजन में स्थानीय किसानों ने करीब चार करोड़ रुपये से अधिक की गेंहू फसल एफसीआई केंद्र में बेची थी। पिछले वर्ष कोरोना काल में बाहरी राज्यों में जाने पर पाबंदी रही थी। इसलिए पांवटा के केंद्र में रिकॉर्ड गेहूं पहुंची थी।
विज्ञापन

इस बार भी पांवटा साहिब में गेहूं की बंपर फसल है लेकिन इस बार भी कोरोना संक्रमण के चलते ज्यादातर गेहूं पांवटा में ही पहुंचेगी जिससे यह आंकड़ा पिछली बार के आंकड़े को भी छू सकता है। प्रदेश में गेहूं की बेहतर पैदावार करने वाले पांवटा दून क्षेत्र के किसानों के लिए पांवटा साहिब अनाज मंडी में 15 अप्रैल से भारतीय खाद्य निगम का खरीद केंद्र स्थापित करना प्रस्तावित है। हालांकि, अभी आधिकारिक रुप से तिथि घोषित की जानी है। बैसाखी के तुरंत बाद केंद्र स्थापित हो जाएगा।
उधर, सिरमौर मंडी समिति अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि गेहूं उत्पादकों की सुविधा के लिए 15 अप्रैल 2021 से एफसीआई पांवटा अनाज मंडी में गेहूं खरीद केंद्र स्थापित करेगी। इस बार 1975 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं की खरीद रहेगी। पिछली बार से 50 रुपये प्रति क्विंटल दाम में बढ़ोतरी हुई है। सिरमौर मंडी समीति अध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय किसानों और एफसीआई केंद्र संचालकों को पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें