फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कर्मकांड से संबंधित कोर्स शुरू की घोषणा का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। प्रदेश ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सचिवालय शिमला में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बोर्ड के सदस्यों ने भाग लिया। सिरमौर जिले से सराहां-पच्छाद की बोर्ड सदस्य एवं पूर्व प्रधान व पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेश्वरी शर्मा ने बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बैठक में बोर्ड सदस्यों की मांग पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के संस्कृत महाविद्यालयों में कर्मकांड से संबंधित सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की घोषणा की। इस घोषणा के लिए राजेश्वरी शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन पाठ्यक्रमों के शुरू होने से कर्मकांड के क्षेत्र में कार्य करने वाले युवाओं को महाविद्यालयों से विधिवत एवं बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे युवा सही तरीके से कर्मकांड संबंधी कार्य कर सकेंगे और उनके लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें