फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भारी गर्मी में जगह-जगह संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता लगा रहे छबील

विज्ञापन
पांवटा साहिब में विभिन्न संगठनों व समाजसेवियों के माध्यम से छबील लगा कर की जा रही मानव सेवा। स
विज्ञापन
भीषण तपती गर्मी में शीतल और मीठा पानी का वितरण पुनीत कार्य : संगत
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से पहुंचे संगत भी आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द देख कर खुश
संवाद न्यूज़ एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। क्षेत्र में तपती गर्मी और उमस से जीना मुहाल हो गया है। बीच-बीच में हल्की बारिश से उमस और भी अधिक हो रही है। ऐसे में कुछ स्वयंसेवी संस्थाएं, धार्मिक संगठन, समाजसेवी और व्यापारी वर्ग छबील लगा कर सेवा कर रहे हैं। शीतल-मीठे जल का वितरण कर लोगों की प्यास बुझा रहे हैं।

स्थानीय निवासी समाजसेवी कुलवंत सिंह चौधरी, रजनीश गुप्ता, खजान सिंह नेगी, रणजीत सिंह, मधुकर डोगरी, सलमान, करण और राहुल कुमार ने बताया कि आजकल भारी संख्या में बाहरी राज्यों से संगत पहुंच रही है। धार्मिक यात्राएं चलने पर पांवटा साहिब से गुजरते हुए रोज हजारों भक्त, संगत गुजरती है। आजकल गर्मी काफी अधिक है। हल्का सी बिजली का कट लगने पर लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। इतनी गर्मी के बीच स्वयंसेवी संस्थाएं, धार्मिक संगठन और समाजसेवी सेवा भावना का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।
विज्ञापन

रोज कहीं-न-कहीं पांवटा साहिब के बद्रीपुर, भूपपुर, गोंदपुर, शमशेरपुर, वाई पॉइंट, मुख्य बाजार, इंदिरा मार्केट, गीता भवन, समेत विभिन्न स्थलों पर छबील लगाने वालों के टेंट नजर आ रहे हैं। दून पहाड़ी संगठन के प्रधान खजान सिंह व रविंद्र ठाकुर ने बताया कि सेवा भावना जरूरी है। संगठन ने भी छबील लगाई है। ये आपसी सौहार्द, प्रेम भावना व सेवा भाव का भी एक उदाहरण है।
बाहरी राज्यों से पहुंची संगत के सदस्यों अरविंद्र कौर, राहुल बोस, रविंद्र सिंह, करतार सिंह, अवतार सिंह, बलबीर सिंह, रमन का कहना है कि यहां आकर जगह-जगह संगतों और आम राहगीरों की सेवा करने वालों को देख कर अच्छा लगा। बात करने पर पता चल रहा है कि व्यापारी, पहाड़ी संगठन तथा आसपास के आम लोग आपस में पैसा एकत्रित कर छबील लगा कर सेवा कर रहे हैं। ये गुरु की नगरी पांवटा साहिब से अच्छी याद लेकर जा रहे हैं। ये प्यार, भाईचारे और सौहार्द का रिश्ता आपस में सभी को जोड़ कर रखता है।
विज्ञापन

खासकर युवाओं की मीठे ठंडे पानी की छबील में सहयोग देखकर सुकून मिला। हर वाहन चालक, सवारियों व राहगीरों को रोक कर तपती गर्मी में मीठा शीतल पानी देकर प्यास बुझाई जा रही है। ऐसे सामाजिक कार्य करने से जो आनंद और शांति प्राप्त होती है, वो कहीं अन्य प्राप्त नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें