फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कांडों गांव के लोगों की पेयजल समस्या हुई दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांडों गांव के लोगों की पेयजल समस्या हुई दूर
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ठोस समाधान न होने की बात कही, चुनाव बहिष्कार पर अटल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/ ददाहू (सिरमौर)। धारटीधार क्षेत्र की मालगी पंचायत के कांडों गांव में पीने के पानी की समस्या को हल कर लिया है। जलशक्ति विभाग ने मोटर लगा कर स्टोर टैंक में पानी की आपूर्ति को बहाल किया। बीते दिनों पीने के पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने लामबंद होकर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी थी।
इसके बाद जलशक्ति विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करने के साथ ही ग्रामीणों को विकल्प व्यवस्था के तौर पर उनकी समस्या का समाधान किया। ग्रामीणों को बुधवार से पानी की आपूर्ति भी होने लगी लेकिन ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार के अपने फैसले को अभी वापस नहीं लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण सुरेंद्र सिंह ने बताया कि धारटीधार क्षेत्र में बीते अप्रैल माह से ही पीने के पानी की समस्या विकराल रूप ले रही है। विभाग ने बुधवार से पानी की आपूर्ति को बहाल कर दिया है लेकिन समस्या का अभी भी ठोस समाधान नहीं हुआ है। इससे अभी चुनाव बहिष्कार का फैसला वापस नहीं लिया है।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन ने बताया कि मालगी पंचायत के कांडों गांव में पानी के समस्या को काफी हद तक दूर कर लिया गया है। ग्रामीणों को मोटर के जरिये पीने के पानी की आपूर्ति की जा रही है। समस्या के ठोस समाधान को लेकर भी प्रयास जारी हैं।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें