फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में रियासतकालीन पेयजल टैंकों की बदलेगी तस्वीर

विज्ञापन
नाहन में पेयजल टैंक जिन्हें बदला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन



-लक्ष्मी नारायण, मियां मंदिर और बीडीओ कार्यालय के पास स्टील टैंकों को बदलने की प्रक्रिया तेज, टेंडर अवॉर्ड

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर की पुरानी पेयजल भंडारण व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की कवायद तेज हो गई है। शहर में रियासतकाल से चले आ रहे लक्ष्मी नारायण, मियां मंदिर और बीडीओ कार्यालय के समीप स्थित तीन स्टील स्टोरेज टैंकों को अब बदला जाएगा। जलशक्ति विभाग ने टैंकों को बदलने के कार्य का टेंडर अवॉर्ड कर दिया है। इससे लंबे समय से सामने आ रही पेयजल रिसाव समेत अन्य समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
विभाग के अनुसार तीनों स्थानों पर टैंक काफी तंग जगह में बने हैं। इस कारण यहां नए टैंकों को तैयार करने के लिए स्टील की प्लेटें सीधे कोलकाता से मंगवाई जाएंगी। प्लेटों के मौके पर पहुंचने के बाद करीब एक सप्ताह के भीतर टैंकों को बदलने का कार्य पूरा कर उन्हें सुचारू करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग ने इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जलशक्ति विभाग के अनुसार नाहन में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इस बजट से केवल पुराने टैंकों को बदलने का काम ही नहीं होगा, बल्कि पेयजल व्यवस्था से जुड़े अन्य विकास कार्य भी किए जाएंगे। पुराने टैंकों के स्थान पर नई स्टील संरचना तैयार होने से पानी के भंडारण और आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विभाग के अधिकारियों के अनुसार टैंकों की स्थिति ऐसी जगहों पर है, जहां बड़ी संरचना या तैयार टैंक को पहुंचाना आसान नहीं है। इसी वजह से स्टील प्लेटें कोलकाता से अलग-अलग मंगवाकर मौके पर टैंक तैयार किए जाएंगे। इससे शहर की पुरानी पेयजल संरचना को बदलने का कार्य भी निर्धारित स्थान पर ही किया जा सकेगा।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ई. राजीव महाजन ने बताया कि तीनों टैंकों को जल्द बदला जाएगा। इससे पेयजल रिसाव आदि की समस्या से राहत मिलेगी और शहर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।-

नाहन में पेयजल टैंक जिन्हें बदला जाएगा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें