विनय कुमार ने किया 1.57 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण
विधानसभा उपाध्यक्ष बोले, 6 गांवों के 16 बस्तियों के लेग होंगे लाभान्वित
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार(सिरमौर)। जल ही जीवन है और लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है जिसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। यह बात विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने रविवार को रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की तहसील नौहराधार के लानाचेता पंचायत में एक करोड़ 57 लाख 45 हजार रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण करने के दौरान कही।
विनय कुमार ने कहा कि इस उठाऊ पेयजल योजना से इस पंचायत के 6 गांव की 16 बस्तियों के करीब 3174 लोग लाभांवित होंगे। उन्होंने कहा कि इस पेयजल योजना से यहां के लोगों की पीने के पानी की समस्या का स्थायी समाधान होगा। इसके बाद उन्होंने गांव गुसान में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा में पूजा अर्चना की।
इसके बाद विनय कुमार जल शक्ति विभाग में इंजीनियर इन चीफ के पद से सेवानिवृत्त जोगिंद्र चौहान के कार्यक्रम में शामिल हुए और विभाग व जिले के लिए उनके द्वारा किए गए सकारात्मक कार्यों की सराहना की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रेणुका जी तपेंद्र चौहान, एसडीएम संगड़ाह राजीव संख्यान, मित्र सिंह तोमर, बीडीसी अध्यक्ष तेजेंद्र कमल, जिला परिषद सदस्य पृथ्वीराज चौहान, बीडीसी सदस्य विजय लक्ष्मी, सदस्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेणुका जी यशपाल चौहान, अधिशासी अभियंता नौहरा जल शक्ति विभाग अजय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
-संवाद