फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता पर तीन घरों के कनेक्शन काटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संगड़ाह(सिरमौर)। जलशक्ति मंडल नौहराधार के अंतर्गत आने वाली भाटन भजोंड पंचायत के ग्राम जगड़ाल और कराल गांव के 3 परिवारों के पेयजल कनेक्शन काट दिए गए हैं जिससे इन परिवारों को इस चिलचिलाती गर्मी में बिना पानी के रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी वीरेंद्र एवं रमेश ने जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता पर उनके 3 घरों के कनेक्शन अकारण काटने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि कनिष्ठ अभियंता के कारण उन्हें 3 किलोमीटर दूर से पानी लाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। क्षेत्र में सूखा पड़ने के कारण जल स्रोत तकरीबन सूख गए हैं। उसमें नाम मात्र पानी बचा है, जहां पर पानी भरने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। लोगों को जोहड़ी का गंदा पानी इकट्ठा करके घर लाना पड़ रहा है जिसे वह पीने योग्य बना रहे हैं। ग्रामीणों से संदर्भ में उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अरशद रहमान ने कहा कि सहायक अभियंता से बात कर काटे गए कनेक्शनों को जोड़ने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें