फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलाई की खड़काहां पंचायत में गहराया पेयजल संकट

Tue, 17 May 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला नौहराधार (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नौहराधार (सिरमौर)। आईपीएच विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली शिलाई विकास खंड पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र खड़काहां वासियों के लिए जी का जंजाल बन गई है। विभाग के ढुलमुल रवैये के कारण खड़काहां गांव के ग्रामीण पिछले कुछ सालों से पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं।
आलम यह है कि जो काम विभाग को करने चाहिए थे वह ग्रामीण अपने स्तर पर खुद ही अंजाम दे रहे हैं। आईपीएच विभाग की बदतर कार्यशैली का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि विभाग क्षेत्र की टूटी पाइपों की ढंग से रिपेयर भी नहीं कर पाया है जिसके चलते ग्रामीण गांव को पानी की आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन जो कि सड़क खुदाई के कारण बहुत अर्से पहले टूट गई थी को अपने स्तर पर कपड़े व पलास्टिक की कतरनों से जोड़कर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन


यही नहीं यहां तैयार पानी का एकमात्र स्रोत टैंक भी फट चुका है जिस कारण ग्रामीण जमीन में गड्डा खोद कर पानी की सप्लाई को अंजाम तक पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों की माने तो उन्हें तीसरे दिन मात्र 40 लीटर पानी नसीब हो रहा है। गर्मी के मौसम में पानी की इतनी कम आपूर्ति के कारण ग्रामीणों परेशान हो गए हैं।  लोग आपसी सौहार्द भूल कर पानी के लिए एक दूसरे से झगड़ रहे हैं।
 जानकारी अनुसार गांव में एक पानी का स्टोर टैंक बनाया जाना था। इस टैंक का निर्माण करने के लिए अप्रैल 2014 में टेंडर भी लगाया गया था लेकिन हैरत की बात यह है कि दो साल बीत जाने के बाद भी आईपीएच विभाग टैंक का निर्माण नहीं करवा पाया है। ग्रामीणों में विभाग के प्रति गुस्सा इस बात को लेकर भी है कि गांव के नजदीक से ही नैनीधार उठाऊ पेयजल योजना गुजर रही है। विभाग चाहता तो ग्रामीणों को यहां से पानी उपलब्ध करवा सकता था।
ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग इस योजना से भी ग्रामीणों को वंचित रखे हुए हैं। गांव में स्टोर टैंक के निर्माण तथा पेयजल किल्लत दूर करने के लिए स्थानीय पंचायत प्रधान सरिता शर्मा आईपीएच विभाग के आला अधिकारियों से भी मिल चुके हैं। अधिकारियों के दिए आश्वासन के बावजूद समस्या आज भी ज्यों की ज्यों है। इसके चलते आईपीएच विभाग के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया है।
स्थानीय ग्रामीण नरेश चंद, रमेश, जीत राम, मोहनलाल, मोहर सिंह आदि ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को प्रदेश मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाया था जिन्होंने समस्या के समाधान के लिए आश्वासन दिया था, लेकिन न तो सरकार और न ही आईपीएच विभाग ने इस बारे कोई कदम उठाया। स्थानीय ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से मांग की है कि वो शीघ्र क्षेत्र में स्टोर टैंक का निर्माण करवाए ताकि लोगों की पेयजल किल्लत दूर हो सके।
विज्ञापन

उधर आईपीएच मंडल नौहराधार के अधिशाषी अभियंता दीपक अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या दूर करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। जल्द ही ग्रामीणों को पेयजल दिक्कत से निजात मिल जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें