फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएस की गृह पंचायत में पानी को हाहाकार

Wed, 11 May 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
विज्ञापन
पानी के लिए दिल्ली में प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र की माईना घड़ेल पंचायत के माईना गांव में पिछले एक माह से लोगों को पीने के पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीण पेयजल संकट की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। सीपीएस विनय कुमार की यह गृह पंचायत है। ग्रामीण गांव में स्थित बावड़ी का पानी पीने को विवश हैं। जबकि ग्रामीणों के लिए तैयार की गई पेयजल योजना से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


माईना घड़ेल पंचायत के पूर्व उपप्रधान रामानंद, बलिराम, मदनलाल, सहीराम, राजेंद्र व लायकराम आदि ने बताया कि ग्रामीणों को जोगरखाले से माईना तक उठाऊ पेयजल योजना से जोड़ा गया है लेकिन इस योजना के स्रोत में पानी होने के बावजूद भी ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है। इस कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि माईना घड़ेल पंचायत रेणुका के विधायक एवं सीपीएस विनय कुमार की गृह पंचायत है जहां ग्रामीण पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा स्थापित स्टोर टैंकों को वर्षों से साफ नहीं किया गया है। उधर, आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता रमेश चंद ने बताया कि योजना के स्रोत में पूरा पानी है। यदि ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है तो इस बारे शीघ्र ही जांच करके लोगों को पानी शीघ्र मुहैया करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें