फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर गार्ड को समय पर मानदेय नहीं मिलने पर भड़के कर्मी

Sun, 31 Jan 2016 06:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 हिमाचल प्रदेश पीडब्ल्यूडी, आईपीएच इंपलाइज मजदूर संघ राज्य अध्यक्ष इंद्र राणा ने कहा कि मजदूरों को कम से कम 15 हजार मानदेय मिलना चाहिए। वाटर गार्ड को एक वर्ष बाद भी मासिक मानदेय की अदायगी नहीं की गई। मेट की पदोन्नति व लंबित एरियर भुगतान शीघ्र किया जाए। प्रदेशाध्यक्ष रविवार को पांवटा विश्राम गृह में आयोजित बैठक में संबोधित कर रहे थे। बैठक के बाद सभी कामगारों ने मांगों को लेकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष महेंद्र काहलों व जिला सचिव जागर सिंह कपूर ने कहा कि संगठन हमेशा कर्मचारियों, मजदूरों व आम आदमी की लड़ाई लड़ता रहा है। बैठक में श्रम कानून लागू करने, न्यूनतम मानदेय 15 हजार करने, लंबित मजदूरों की इंक्रीमेंट, डीए भुगतान, चतुर्थ कर्मियों को पदोन्नति, पेंशन फिर से लागू करने, मेट को पदोन्नत कर कार्य निरीक्षक करने, आईपीएच के पांवटा, नौहराधार, नाहन पेयजल योजनाओं में कार्यरत वाटर गार्डों को एक वर्ष बीतने के बाद भी मासिक मानदेय नहीं दिया गया। सात दिनों के भीतर मानदेय नहीं दिया तो विभाग के कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। कर्मचारियों ने इस मौके पर जमकर नारेबाजी भी की।


बैठक में कर्मचारियों व मजदूरों को सीपीएफ व जीपीएफ के दायरे में लाने व पेंशन लाभ देने की मांग प्रदेश सरकार से रखी गई। 5 वर्ष कार्यकाल के बाद प्रदेश में विधायक पेंशन के हकदार हो जाते हैं लेकिन 58 से 60 वर्ष सेवारत मजदूर कर्मचारियों को पेंशन लाभ से वंचित रखा जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर महेंद्र सिंह काहलो, तोता राम शर्मा, टीआर भारद्वाज, खेवटा राम कपूर, जागर सिंह कपूर, दलीप ठाकुर, नेतर चौहा, जीत सिंह, सरवन सिंह, रमेश कुमार, दीपराम, सुंदर शर्मा, कमलकांत, पूरन चंद, कंवल सिंह, तुलसीराम, दुरदत सिंह, जीत राम, संदीप सिंह, संजय शर्मा, मान सिंह, बिशन सिंह, कमलेंद्र ठाकुर, कमलेश, यशपाल सिंह, प्रमोद सिंह, सुरजीत सिंह, नेत्र सिंह, दिनेश चौधरी, राजेश कुमार, रण सिंह, सुरजीत कुमार, राजेंद्र तोमर, धर्म सिंह चौधरी व रमेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें