फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: करंट लगने से बिहार के एक मजदूर की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से बिहार के एक मजदूर की दर्दनाक मौत
विज्ञापन

तारुवाला में फर्राटा पंखा पीछे करते वक्त लगा बिजली का झटका
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के तारुवाला में एक प्रवासी कामगार युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उपेंद्र शर्मा (2८) पुत्र मदन शर्मा निवासी ग्राम पचलखदी, डाकघर पचला, तहसील और थाना पारसा (बिहार) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


बता दें कि पांवटा साहिब-शिलाई एनएच 707 का कार्य चल रहा है, जिसमें प्रवासी कामगार भी कार्य कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एनएच के साथ तारुवाला के नजदीक उपेंद्र कुटिया में फर्राटा पंखे को उठाकर पीछे कर रहा था। इस बीच उसे जोर से करंट का झटका लगा। गंभीर हालत में लोगों ने उसे पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पांवटा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें