फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: स्कूल को भेंट किया 60 हजार का वाटर कूलर

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय ढाकवाला के बच्चों को पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बच्चों की इस समस्या को देखते हुए रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने एक वाटर कूलर भेंट किया है, जिसकी कीमत 60 हजार रुपये से अधिक है। समस्या के बारे में जैसे ही रोटरी क्लब नाहन संगिनी की अध्यक्ष सोना चंदेल को पता चला तो उन्होंने क्लब की ओर से तुरंत वाटर कूलर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया। क्लब की वरिष्ठ सदस्यों भावना रत्न, दीपा बंसल, सीमा और नीलम शर्मा ने खुद स्कूल पहुंचकर वाटर कूलर स्कूल के शिक्षकों अरुण व ज्योति को सौंपा। स्कूल प्रशासन ने क्लब का आभार जताया है। एसएफडीए हॉल नाहन के समीप स्थित प्राइमरी स्कूल की मांग पर क्लब ने एक पंखा भी भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें