फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अंदरूनी गलियों में सफाई की कमी, घर से कूड़ा उठाने में भी आना-कानी

विज्ञापन
श्याम लाल।
विज्ञापन
वार्ड अभियान- जगन्नाथ मंदिर वार्ड 11
विज्ञापन

सचित्र



पंकज तन्हा

नाहन (सिरमौर)। शहर के वार्ड नंबर 11 जगन्नाथ मंदिर के अंतर्गत आने वाली सभी गलियों और सड़कों की हालत ठीक ठाक है। हालांकि दूसरे वार्डों की तरह इस वार्ड में भी कई जगह पर नियमित सफाई न होने से गंदगी समस्या बनी हुई है। इस वार्ड में एनएच से सटे क्षेत्र की हालत बहुत खराब है। यहां कबाड़ से भरे बोरे सटा कर रखे हुए हैं। इसके कारण सुंदरता को भी ग्रहण लग रहा है। बीएसएनएल कार्यालय के गेट के साथ भी गंदगी की भरमार है। इसकी शिकायत पहले भी विभागीय कर्मी कई-कई बार कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस है।

इस वार्ड के निचले क्षेत्र की अंदरूनी गलियों में नियमित सफाई नहीं की जा रही है। कई जगहों पर सड़क पर पानी भी खड़ा हो रहा है। सीवरेज नाली में लगे झरनों से बदबू के कारण लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि घर से कूड़ा उठाने में भी कुछेक कर्मी आना-कानी कर रहे हैं। इस वार्ड के छोटा चौक क्षेत्र में एक घर में कई कुत्तों को आसरा दिया गया है। इनके कारण गली और बाहर बाजार में बदबू का आलम है। पांच साल बीत गए लेकिन यह समस्या भी जस की तस है। इसके कारण दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


-

1. मेरे घर के साथ दिन में कई बार कूड़े से भरी गाड़ियां खड़ी की जा रही हैं। कूड़े की बदबू के कारण घर में बैठना तक दूभर हो गया है। सड़क पर जाम की समस्या अलग से पैदा हो रही है। नगर परिषद के अधिकारी भी इसे अनदेखा कर रहे हैं। लोग परेशानी झेल रहे हैं।

-श्याम लाल, वार्ड नंबर 11 निवासी



2. हमारी गली में हफ्ते-10 दिन में एक बार ही झाडू लग रहा है। वो भी मोटी-मोटी सफाई करके चलते बनते हैं। हम गली वाले खुद अपने घर के आगे की सफाई कर रहे हैं। यहां सड़क की ढलान भी नहीं है। बरसात में बीच सड़क पर तालाब बन जाता है। घर से कूड़ा उठाने वाले भी ढंग से काम नहीं कर रहे।

-संतोष, वार्ड नंबर-11 निवासी



3. घरों से कूड़ा उठाने का कोई समय नहीं है। जब मन कर रहा है तब आ रहे हैं। इसपर भी घर से कूड़ा उठाने में चक-चक कर रहे हैं। गली के मुहाने पर ही बुलाते हैं। कई बार तो आने का भी पता नहीं चलता। जबकि कूड़ा उठाने की एवज में हम हर महीने टैक्स दे रहे हैं।

-सीमा, निवासी वार्ड नंबर-11



4. सड़क पर वार्ड नंबर-11 के घरों का ओवर फ्लो पानी, टायलेट और पाइपों की लीकेज का पानी आ रहा है। जब वाहन गुजरता है तब पीनी के छींटे दुकान के अंदर आ रहे हैं। बैठना तक मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायत की लेकिन समाधान आज तक नहीं हुआ।
विज्ञापन


-कुश, निवासी वार्ड नंबर-11



5. छोटा चौक की गली के एक घर में दर्जनों कुत्तें रखे गए हैं। इनकी बदबू के कारण पूरा क्षेत्र परेशान है। नगर परिषद के अधिकारी, एसडीएम, डीसी तक शिकायत कर ली लेकिन समस्या जस की तस है। अब तो दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है, ग्राहक बदबू के कारण दुकान पर आते तक नहीं, सीधे आगे चलते जाते हैं।

-राजीव कुमार बंसल, दुकानदार, छोटा चौक बाजार

संवाद

श्याम लाल।

श्याम लाल।

श्याम लाल।

श्याम लाल।

श्याम लाल।

श्याम लाल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें