फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हवाई हमले की चेतावनी और आधुनिक युद्ध की दी जानकारी

विज्ञापन
विक्रम कैसल नाहन में प्र​शिक्षण ​शिविर के दौरान मौजूद प्र​शिक्षार्थी। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

पांच दिवसीय नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक बुनियादी प्रशिक्षण का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र विक्रम कैसल नाहन में चल रहे पांच दिवसीय नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बुनियादी प्रशिक्षण शिविर के समापन मौके पर गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन के आदेशक टीआर शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को नागरिक सुरक्षा, हवाई हमले की चेतावनी, आधुनिक युद्ध, प्राथमिक चिकित्सा, खोज एवं बचाव, आगजनी, संचार माध्यम, रेस्क्यू, पटियों और बमों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन चले इस बुनियादी प्रशिक्षण शिविर में 50 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। जबकि इससे पहले 144 नागरिक, सुरक्षा स्वयं सेवकों के प्रशिक्षण हासिल कर चुके हैं। इस मौके पर सेंटर कमांडर सोमदत्त व वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र विक्रम कैसल नाहन के सभी प्रशिक्षक मौजूद रहे।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें