राजगढ़ में वालीबाल खिलाड़ी एक साथ।
- फोटो : अमर उजाला
जिला वॉलीबाल संघ की 57वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को नेहरू मैदान में आगाज हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय विधायक सुरेश कश्यप ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने की सलाह देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे और वहां अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में 6 टीमें भाग ले रही हैं। प्
रथम दिन हुए मैचों में सनियों दीदग टीम ने राजगढ़ कॉलेज को 3-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया, जबकि राजगढ़ की टीम ने नौहराधार को 3-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। उद्घाटन अवसर पर विधायक सुरेश कश्यप के अतिरिक्त वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष पृथ्वीराज, भाजपा अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, उपाध्यक्ष जगत सिंह ठाकुर, नरेश ठाकुर, साकेश शर्मा, संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, कपिल ठाकुर, सचिव भाग सिंह आदि भी उपस्थित रहे।