फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: यूपी-उत्तराखंड के बीच होगी वॉलीबाल की खिताबी जंग

विज्ञापन
पांवटा साहिब में चल रही 69वीं राष्ट्रीय स्कूली अंडर-14 वॉलीबाल प्रतियो​गिता में गुजरात व झारखंड
विज्ञापन
राष्ट्रीय अंडर-14 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में मणिपुर और तमिलनाडु को हराया
विज्ञापन

पांवटा साहिब में आज होगा प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित 69वीं अंडर-14 (छात्र) राष्ट्रीय स्कूल वॉलीबाल चैंपियनशिप जारी है। वीरवार को खेले सेमीफाइनल के बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की टीमों ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। शुक्रवार को दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान मुख्य अतिथि के रूप में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे।
राष्ट्रीय स्कूल गेम्स प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा हिमाचल प्रदेश डॉ. जगदीश चंद नेगी, प्रधानाचार्य डॉ. प्रेमपाल सिंह ठाकुर, डॉ. ईश्वर राही और माया राम कपूर ने बताया कि 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद लड़कों की वॉलीबाल चैंपियनशिप के चौथे दिन वीरवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने गुजरात को, मणिपुर ने झारखंड को, तमिलनाडु ने राजस्थान और उत्तराखंड ने हरियाणा को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को 3-0 से वहीं दूसरे सेमीफाइनल में उत्तराखंड ने तमिलनाडु को 3-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके अलावा गुजरात और राजस्थान के बीच, झारखंड और हरियाणा के बीच रैंकिंग मैच तथा मणिपुर और तमिलनाडु के बीच हार्ड लाइन मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें