हरियाणा के फतेहाबाद से सीबीएसई की क्लस्टर 16 स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता की कांस्य पदक विजेता पा
हरियाणा फतेहाबाद के द ऑलिव स्कूल में वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर) गुरु नानक मिशन स्कूल के लड़कों की वॉलीबाल टीम ने सीबीएसई क्लस्टर 16 प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है। क्लस्टर प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया। गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा साहिब टीम ने तीसरा स्थान हासिल करके स्कूल का नाम रोशन किया है।
टीम के कोच विपुल राठौर ने कहा कि हरियाणा के फतेहाबाद द ऑलिव स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुरु नानक मिशन स्कूल की टीम ने पूरी प्रतियोगिता के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में दो दर्जन टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया है। टीम ने जिला सिरमौर, पांवटा साहिब व स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल के निदेशक, प्रधानाचार्य समेत प्रबंधन समिति ने कोच और टीम को बधाई दी है। साथ ही भविष्य की प्रतियोगिताओं में उनकी निरंतर सफलता की कामना की है।