फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: संगड़ाह में खनन के खिलाफ उठी आवाज, एनजीटी जाने का फैसला

विज्ञापन
संगड़ाह में बैठक के दौरान वसुंधरा संरक्षण समिति की नवनियुक्त कार्यकारिणी। संवाद
विज्ञापन
संगड़ाह-नाहन सड़क पर मलबा गिरने से बार-बार यातायात बाधित होने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संगड़ाह/नाहन(सिरमौर)। वसुंधरा संरक्षण समिति की बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह संगड़ाह में हुई। इसमें क्षेत्र में हो रहे खनन से पर्यावरण को नुकसान पहुंचने पर चिंता जताई गई। बैठक में संगड़ाह क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से समिति से जुड़े करीब 60 लोगों और भूतपूर्व सैनिक संगठन संगड़ाह के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में करीब 48 वर्षों से खदानें संचालित हो रही हैं, लेकिन इनके संचालन के तौर-तरीके वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप नहीं हैं। उनका आरोप था कि खनन गतिविधियों से हरे-भरे जंगल प्रभावित हो रहे हैं, जिससे पशुओं के लिए चारे की समस्या पैदा हो रही है। लोगों ने यह भी कहा कि क्षेत्र के कई जलस्रोत सूख चुके हैं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने खदानों में भारी ब्लास्टिंग किए जाने और पहाड़ों में करीब 100 फीट गहरे गड्ढे बनाकर उन्हें खोखला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खनन के कारण संगड़ाह-नाहन सड़क भी प्रभावित हो रही है। बरसात के दौरान यह मार्ग बार-बार बंद हो जाता है और मलबे की चपेट में आने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन पर इस समस्या को लेकर अपेक्षित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
बैठक में खनन गतिविधियों के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा मामले को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के समक्ष उठाने पर भी सहमति बनी। समिति सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण और स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के लिए कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी गठित
बैठक में समिति की सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। रणजीत चौहान को अध्यक्ष, रणदीप शर्मा को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह कंठ को महासचिव, कपिल ठाकुर को सचिव और चेतन शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। रामलाल शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, परेश कुमार, लायक राम और अनिल कुमार को सलाहकार एवं सदस्य बनाया गया। योगेंद्र कपिला और संजय कुमार को सर्वसम्मति से मीडिया प्रभारी चुना गया।
इस मौके पर कपिल मोहन ठाकुर, जयपाल चौहान, विजेंद्र शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत भुटली मानल, जगदीश भारद्वाज, विजय आजाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें