फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सनियों दीदग स्कूल में विदाई पार्टी और प्रीतिभोज का आयोजन

विज्ञापन
सानियो दीदग स्कूल में वरिष्ठ सहायक पद से सेवानिवृत्त सुनीता चौहान को सम्मानित करते प्रधानाचार्य
विज्ञापन
25 साल बाद वरिष्ठ सहायक के पद से सेवानिवृत्त हुई सुनीता चौहान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियों दीदग में वरिष्ठ सहायक पद से सुनीता चौहान सेवानिवृत्त हुई। 25 वर्षों तक शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं देने के बाद वह सेवानिवृत्त हुईं। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर स्कूल स्टाफ और स्कूल प्रबंधन समिति ने उन्हें भव्य और गौरवमयी विदाई पार्टी दी।

स्कूल प्रबंधन ने उनकी स्मृतियों और सेवाओं के लिए पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन करते हुए शुभकामनाएं दीं। स्टाफ के विचारों से सबकी आंखें नम हो गई। इस अवसर पर प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया। सुनीता चौहान को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उनके पति यशपाल चौहान, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान, यशवंत चौहान, प्रधानाचार्य श्यामसिंह तोमर, एसएमसी अध्यक्ष संजीव ठाकुर, जयपाल ठाकुर, जयप्रकाश चौहान, रोहित ठाकुर, संजीव कुमार सहित काफी गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें