नाहन(सिरमौर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट नाहन में मंगलवार को दूसरे चरण की व्यावसायिक शिक्षकों की राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू हुई। इसमें अलग-अलग वक्ताओं की ओर से व्यावसायिक शिक्षा से जुड़ने वाले नए-नए विषयों की जानकारी दी जा रही है।
कार्यशाला समन्वयक यशपाल शर्मा ने बताया कि पहले दिन रिटेल, बैंकिंग फाइनेंस सर्विसेज एंड इंश्योरेंस विषय पर उपस्थित प्रतिभागियों को जानकारी दी गई है। इस कार्यशाला में कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और चंबा जिला से आए 75 व्यावसायिक शिक्षक भाग ले रहे हैं। इससे पहले सोलन, सिरमौर, शिमला और किन्नौर से आए 40 प्रतिभागी व्यावसायिक शिक्षक यह प्रशिक्षण ले चुके हैं। यहां 30 मार्च तक पूरे प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षकों को यह प्रशिक्षण प्रदान कर दिया जाएगा।