फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांचवीं वीके चौधरी मेमोरियल क्रिकेट ट्राॅफी धारटीधार टीम ने जीती

विज्ञापन
5वीं वीके चौधरी मेमोरियल कोस्को बॉल क्रिकेट प्रतियोगिताकी विजेता धारटीधार की टीम मुख्य अतिथि
विज्ञापन
(सिटी स्पोर्ट्स)
विज्ञापन



सैनवाला टीम को 77 रनों से रौंदा, दानिश शेख बने मैन ऑफ द मैच
नगर परिषद खेल मैदान पावटा में समापन और पुरस्कार वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। नगर परिषद खेल मैदान में आयोजित पांचवीं वीके चौधरी मेमोरियल डे-नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया है। धारटीधार टीम ने फाइनल में सैनवाला को 77 रनों से करारी शिकस्त दी। फाइनल में ताबड़तोड़ 85 रनों की पारी खेलने वाले दानिश शेख को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में करन को मैन ऑफ द सीरीज, योगेश सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, नितिश भारद्वाज सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तथा सौरभ सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक चुने गए।
समापन समारोह के मुख्यातिथि मुकेश रमौल और विशिष्ट अतिथि अमनदीप सिंह जौली, नायब तहसीलदार रविंद्र सिसौदिया व अधिवक्ता सीएस कालरा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता के संयोजक नवनीत चौधरी और रोहित ठाकुर ने बताया कि पांचवीं वीके चौधरी मेमोरियल कोस्को गेंद क्रिकेट प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में टॉस जीत कर धारटीधार टीम ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 139 रनों का स्कोर किया। इसमें प्रारंभिक बल्लेबाज दानिश शेख ने मात्र 31 गेंदों मेंं 8 छक्के, 7 चौके जड़ते हुए नाबाद सर्वाधिक 85 रन और राहुल ने 11 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली। अमरीक ने एक विकेट लिया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैनवाला की पूरी टीम 8 ओवर में 5 विकेट पर 62 रन ही बना सकी। योगेश ने 25 और हरपाल ने 11 रन बनाए। नितिश व दानिश ने दो-दो और दिनेश ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

धारटीधार की विजेता टीम को 25 हजार रुपये व ट्राॅफी और उप विजेता रही सैनवाला की टीम को 11 हजार राशि व ट्राॅफी प्रदान की गई। इस अवसर पर क्रिकेट टीमों के कोच, खिलाड़ी और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें