एसएसबी की परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएमए देहरादून में पाया प्रवेश
2014 से सेना में दे रहे सेवाएं, क्षेत्र में खुशी की लहर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर की बाड़थल‑मंधाना पंचायत के जंगलोट गांव के हवालदार विवेक सिंह ने सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) की परीक्षा पास कर इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमउ), देहरादून में प्रवेश पाया है।
जनवरी 2026 से विवेक आईएमए में एक वर्ष का सैन्य प्रशिक्षण लेंगे। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन दिया जाएगा। विवेक ने सेना सेवा की शुरुआत 2014 में सिपाही के रूप में की थी। अपनी मेहनत, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता की बदौलत वे हवालदार पद पर तैनात हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा जंगलोट, बाड़थल‑मंधाना और कोलर के सरकारी स्कूलों में हिंदी माध्यम से हुई। उनकी उपलब्धि से धारटीधार इलाके में खुशी की लहर है। उनके बड़े भाई नवीन ठाकुर भी 2008 से भारतीय सेना में हवालदार के पद पर सेवा दे रहे हैं।