फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: द्राबली में ग्रामीणों को बताई वित्तीय और डिजिटल सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्य सहकारी बैंक नारग शाखा ने लगाया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा नारग की ओर से मंगलवार को ग्राम पंचायत द्राबली में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूक किया गया।
बैंक के शाखा प्रबंधक संजीव गौतम ने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना में नामांकन करवाने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से एटीएम और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, ओटीपी और पासवर्ड संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। इस दौरान बैंक की ओर से ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं, मोबाइल बैंकिंग एप और अन्य डिजिटल सुविधाओं की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें