ददाहू कॉलेज में हिस्टॉरिकल सोसायटी का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में हिस्टॉरिकल सोसायटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें विशाखा को अध्यक्ष, अमृता को उपाध्यक्ष, प्रीति को महासचिव, रितिका को संयुक्त सचिव तथा प्रगति को कोषाध्यक्ष चुना गया।
कार्यकारिणी में बीए तृतीय वर्ष से दिशु कुमारी, सुमन देवी, निधि शर्मा, रंजना देवी, रितिका ठाकुर, जयंमती, अंजलि, तमन्ना, शालू चौहान, प्रीतिका चौहान, अनुप्रिया और मोनिका को सदस्य बनाया गया। बीए द्वितीय वर्ष से सचिन, आरुषि, इशिता, कुमारी, विशाल, अंजू, शुभम, अनीता, अंजना, सिमरन और प्रीति को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। वहीं, बीए प्रथम वर्ष से कशिश, आलोक, अजय, चेतन, आशीष, रुचिका, बबीता, भवन और वीनाक्षी को भी सदस्य नामित किया गया।
हिस्टॉरिकल सोसायटी के प्रभारी प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि सोसायटी का मुख्य उद्देश्य स्थानीय इतिहास के अध्ययन और शोध को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों में इतिहास विषय के प्रति रुचि और समझ विकसित करना है। प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी।